फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छठ पर प्लेटफॉर्म से ट्रेन तक भीड़, नहीं चले चार एस्केलेटर; सीढि़यों से सामान लेकर बाहर निकले यात्री

Sun, 26 Oct 2025 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महापर्व छठ को लेकर लोगों की आवाजाही एक जिले से दूसरे जिलों व राज्यों में हो रही है। इसको लेकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के कारण इन स्थानों पर काफी अव्यवस्था देखी गई।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भयंकर भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: छठ पर्व के लिए दिल्ली, सूरत, मुंबई से आने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी हैं। रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक भीड़ दिख रही है। कैंट स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। शनिवार दोपहर स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगाए गए चार एस्केलेटर बंद रहे। दूरदराज से आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे तैसे लोग सीढि़यों से ही सामान लेकर चढ़े। 

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर रोज 80 हजार यात्री आते हैं। पिछले पांच दिन से संख्या सवा लाख के पार पहुंच गई है। हर कोई परिवार के साथ छठ मनाने आ रहा है। भीड़ का आलम यह है कि पटना, रांची, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर जाने वाली गाड़ियों के जनरल, स्लीपर कोच ठसाठस भरे हैं। वैसे रेल प्रशासन की ओर से सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया, प्लेटफार्मों पर अतिरिक्त आरपीएफ, कर्मचारी को निगरानी में लगाया गया है। 

एस्केलेटर का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। शनिवार दोपहर 12.30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 3,5, 9 और कैंटोंमेंट की ओर से उतरने के लिए लगे दो एस्केलेटर में एक ही चलता मिला। जो भी ट्रेन आई, उससे उतरने के बाद लोगों को जैसे-तैसे भारी बैग, अन्य सामान लेकर सीढि़यों से जाना पड़ा।

विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत के लिए ही एस्केलेटर लगवाए गए हैं। दोपहर में सभी को क्यों नहीं चलाया गया, इस बारे में स्टेशन निदेशक से जानकारी मांगी जाएगी। साथ ही सुनिश्चित करवाया जाएगा कि किसी भी तरह से एस्केलेटर बंद न हो। -बीके यादव, एडीआरएम उत्तर रेलवे
विज्ञापन

दोपहर 12.30 बजे ये रहा हाल
  • प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर आने-जाने के लिए एक एस्केलेटर लगा है, वो बंद रहा। 
  • प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर दो एस्केलेटर लगे हैं, इनमें फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म पर उतरने वाला बंद रहा। 
  • प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर लगे दो एस्केलेटर में प्लेटफार्म से फुटओवर ब्रिज तक जाने वाला एस्केलेटर बंद रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें