फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छठ पूजा की वेदी बना स्नान कर रहे तीन लोग डूबे, दो की मौत, मातम में बदलीं खुशियां; किशोरी की तलाश

Sun, 26 Oct 2025 05:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर जिले में विभिन्न हादसों में तीन लोग नदी में डूब गए। इसमें दो लोगों की माैत हो गई, वहीं, तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नदी किनारे माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा व गोमती नदी में नहाते वक्त तीन एक बालक और दो किशोर-किशोरियों डूब गए। इनमें से एक बालक व एक किशोर की मौत हो गई है। जबकि डूबी किशोरी के शव की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


खानापुर थाना क्षेत्र के अमहेता गांव निवासी गांव के समीप प्रवाहित हो रही गोमती नदी में नहाने के लिए अविरल मिश्रा (10) अपनी बड़ी बहन के साथ गया था, जबकि गहमर थाना क्षेत्र के नरवाघाट पर पड़ोसी की किशोरी गंगौत्री (14) के साथ रोहन राजभर (13) घाट पर छठ की बेदी बनाने के बाद गंगा में स्नान कर रहे थे और डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गोमती नदी से अविरल और गंगा नदी से रोहन का शव निकाला गया। जबकि गंगोत्री की तलाश की जा रही है।

गहमर कोतवाली के गहमर पट्टी गोविंद राय निवासी खरपत्तू राजभर ने बताया कि पुत्री गंगौत्री छठ महापर्व के लिए बेदी को बनाने के लिए पड़ोस के रोहन राजभर के साथ नरवा घाट गई थी। वहां पर बेदी बनाने के बाद गंगा में दोनों स्नान करने लगे। दोपहर करीब 1.30 बजे गहरे पानी में जाने से पुत्री गंगौत्री और रोहन राजभर डूब गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोरी की तलाश कराई जा रही है। उधर, अमहेता गांव निवासी अनुराग मिश्रा ने बताया कि इकलौता पुत्र अविरल मिश्रा बड़ी बहन भूमि मिश्रा के साथ गोमती नदी में सुबह दस बजे नहाने गया था। वहां गहरे पानी में जाने से अविरल, भूमि और रिश्तेदारी में आई वाराणसी के चौबेपुर थाना के हरिहरपुर की सोना डूबने लगी। 

तीनों को डूबता देख घाट पर बेदी बना रहे लोग नदी में कूद गए और भूमि और सोना का बाल खींचकर नदी से बाहर निकाला। जब पुत्री नदी से बाहर आई तो बताया कि भाई अविरल डूबा है। स्थानीय मल्लाहों व युवकों ने करीब तीन घंटे बाद दोपहर एक बजे बालक का शव पानी से बाहर निकाला। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि परिजनों के मना करने पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें