जामा मस्जिद के मुख्य द्वार पर चस्पा किया गया पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान पुलिस ने लाउडहेलर से अलाउंस कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की हिदायत देने के साथ ही उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर एक साथ पांच से ज्यादा लोगों के एकत्र होने की मनाही है।
इसके बावजूद जैतपुरा क्षेत्र में मस्जिद में लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में मस्जिद के मुतवल्ली, प्रबंधन कमेटी और वीडियो फुटेज से चिह्नित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कैसे इतनी ज्यादा संख्या में लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गए। उधर, मस्जिद में लोगों की भीड़ जुटने और नमाज पढ़ने की भनक एलआईयू को भी नहीं लगी, यह पुलिस महकमे में ही चर्चा का विषय रहा।