जनपद में अब कोविड के कुल 45 केस एक्टीव हैं। वहीं 23 व्यक्ति स्वस्थ्य हो कर घर जा चुके हैं। वहीं शुक्रवार को ईएसआईसी हास्पिटल से दो व्यक्तियों की रिर्पोट निगेटिव प्राप्त हुई है। इसमें डेढ़गांवा-त्रिलोकिपुर व बनवां-अवाजापुर के रहने वाले हैं।
ये सभी पूर्व में पॉजिटिव थे। इन्हें कोविड एल-1 अस्पताल पांडेयपुर वाराणसी से स्वस्थ्य होने के उपरांत डिसचार्ज कर चिकित्सकों ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। वहीं अभी 21 कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।