फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़, भर्ती प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में बुधवार से शुरू ओपीडी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी वाराणसी समेत आसपास के जिलों से आए मरीजों ने डॉक्टर को दिखाया। चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई। साथ ही ऑपरेशन भी किए गए। इधर, कई विभागों में तो 30 जून तक के सभी स्लॉट पहले से ही बुक हो गए हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में करीब सवा दो महीने बंद होने के बाद बुधवार से ओपीडी शुरू हुई है। दूसरे दिन भी सुबह पर्ची काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। फिर ओपीडी के बाहर भीड़ लगी रही। यहां मरीज और उनके परिजन बैठकर डॉक्टर के बुलाने का इंतजार कर रहे थे। इसमें कुछ पहले से डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचे थे तो कुछ नए मरीज भी रहे। दूसरे दिन बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर, दंत चिकित्सा संकाय मिलाकर करीब 1000 मरीजों को देखा गया। इसमें कार्डियोलॉजी, गेस्ट्रोलॉजी, डरमेटोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी सहित कई विभागों में 30 जून तक के स्लॉट अभी से ही बुक हो गए हैं। ऐसे में मरीजों के पास टेली ओपीडी का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें