सारनाथ के जू में हिरण।
- फोटो : संवाद
सारनाथ मिनी जू में सर्दी के मौसम में जिस स्थान पर या जिस शेड के नीचे वन्यजीव रात्रि में सोने जाते या रहते हैं उस स्थान पर पुआल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। जिससे उनको ठंड से बचाया जा सके और मगरमच्छ, घड़ियाल के लिए अतिरिक्त बालू की व्यवस्था की जा रही है। छोटी पक्षियों के लिए गर्म पर्दे का इंतजाम किया जा रहा है। अन्य पक्षियों को भी उनके हिसाब से रहने के लिए व्यवस्था हो रही है।
मिनी जू में टिकट का दाम
सारनाथ मिनी जू का प्रवेश शुल्क 3 से 12 वर्ष के बच्चों का 10 रुपये, 12 वर्ष के ऊपर 20 रुपये है। इसके अलावा बात विदेशी पर्यटकों की तो एशियन देशों से आने वाले पर्यटकों को 50 और 100 रुपये कर दिया गया है।
सारनाथ मिनी जू में स्थित डियर पार्क में फिलहाल सैकड़ों हिरण हैं। इसके अलावा यहां काला हिरण और दर्जनों बारहसिंगा भी मौजूद है। इतना ही नहीं मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुओं की कई प्रजाति समेत कई विलुप्त होते जानवर भी यहां लोग देख सकते हैं। इन सब के अलावा यहां तोता, मैना, लाल चिड़िया, गौरैया सहित कई चिड़िया है। इतना ही नहीं, सारस, शुतुरमुर्ग, बगुला, हंस भी यहां बड़ी संख्या में मौजूद हैं।