फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के आरोपी का बचाव करने में जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Apr 2020 08:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार इलाके में मंगलवार की दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर को सीने में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मोबाइल चोरी के आरोपी का बचाव करने को घटना की वजह बताया जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


पुरानी बाजार मुहल्ला निवासी अजीजुल्ला उर्फ जुल्ला कुरैशी (42) मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था। दोपहर करीब सवा 12 बजे गोपालापुर चितरसारी स्थित रौजा जमाल खां के मकबरा के पास गोली चलने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे तो अजीजुल्ला का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके सीने में तीन गोलियां लगी थीं। खबर लगते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। एसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, नगर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया। 

अजीजुल्ला की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि सोमवार को सुबह कुछ लोग मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पीट रहे थे। अजीजुल्ला बचाव के लिए पहुंचा तो पिटाई करने वालों ने उन्हें धमकी दी थी। अजीजुल्ला प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन में जुटी है। एसपी अशोक कुमार का कहना है कि अजीजुल्ला के खिलाफ कोतवाली थाने में कई मुकदमे दर्ज थे। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाने के लिए  छानबीन की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा कर हत्यारों की गिरफ्तारी का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें