फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानिया के स्टेशन मास्टर की बक्सर में गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Jan 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
घटना से जमानिया क्षेत्र में शोक की लहर
विज्ञापन
जमानिया के स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात मनबोध सिंह (59) को बुधवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो छु्टटी पर बक्सर स्थित अपने गांव गए हुए थे। वो मुफसिल थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले थे। इस मामले परिवार के लोगों ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की हत्या की खबर मिलने के बाद गुरुवार को क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मनबोध सिंह का रियारमेंट एक अप्रैल को होना था। इसके लिए कागजात आदि तैयार करने के लिए  उन्हें मंडल मुख्यालय दानापुर जाना था। इस कारण वह स्टेशन से बुधवार की शाम एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपने पैतृक निवास पर गए थे।
रात में वह अपने छोटे पुत्र तेजनरायण सिंह के साथ कमरे में सोए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे बदमाश कमरे में दाखिल हुए और उनके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पुत्र जग गया, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार गए।
विज्ञापन

आननफानन में परिवार के लोग उन्हें बक्सर सदर अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता के पास सोए पुत्र का कहना है कि उसने गोली मारने वालों को नहीं देखा।
इस संबंध में बक्सर के एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अभी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे मकसद क्या था, अभी तक इसका पता नही चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जल्द ही हत्या का राजफाश कर लिया जाएगा। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
बदमाशों में घर में लूटपाट भी नहीं किया है। आखिर बदमाशों ने किन कारणों से स्टेशन मास्टर की गोली मारकर हत्या की, यह ज्ञान नहीं हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें