फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर के सामने शराब पीने से किया मना, मनबढ़ों ने गोली मारी, मौत

Sun, 15 Jul 2018 07:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में मनबढ़ों ने एक दिव्यांग युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। दिव्यांग युवक ने मनबढ़ों को घर के सामने शराब पीने से मना किया था। मृतक के भतीजे ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के नसुलहा गांव निवासी दिव्यांग राजू चौहान (35) शनिवार रात को घर के दरवाजे पर बैठ कर खाना खा रहा था। इस दौरान करीब 10 बजे तीन युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए राजू से पानी मांगा।

इस पर राजू ने कहा कि मैं पानी दे देता हूं, लेकिन आप लोग यहां पर शराब मत पीजिए, यहां से दूर जाकर पीजिए। इस पर युवकों ने राजू को गालियां देते तीन-चार थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन


वहां मौजूद राजू के भतीजे ने इसका विरोध किया। इसी बीच एक युवक ने कमर से तमंचा निकाला और हवा में दो गोलियां दागीं और तीसरी राजू के सिर में मार दी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मृतक के दरवाजे पर पुलिस फोर्स तैनात

demo pic
गोली की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल राजू को जखनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रविवार को दोपहर उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भतीजे संदीप चौहान ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों परसपुर चौरा निवासी विमल सिंह, गोलू सिंह एवं मुन्ना सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा की दृष्टि से मृतक के दरवाजे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें