फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, आर्थिक तंगी से था परेशान

Thu, 28 Jan 2021 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के भैसौड़ी गांव में गुरुवार की रात में एक युवक ने कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भैसौड़ी गांव निवासी पच्चीस वर्षीय जगदीश राम मजदूरी करता था।

विज्ञापन


कोरोना काल में अच्छी कमाई न होने से पैसे की परेशानी को लेकर पत्नी से नोकझोंक होने लगी थी। आज रात दस बजे अपने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद लगभग 10:30 बजे तक कमरा नही खुला तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई उसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा।

क्षेत्रीय लोगों  का कहना है कि मृतक शराब का भी आदि था,  जिसको लेकर हमेशा घर में नोकझोंक होती रहती थी। मृतक की  एक  तीन साल की पुत्री भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें