उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एक गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसमें कई लोग घायल हो गए, तो वहीं एक महिला की मौत हो गई।
आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव में शनिवार रात आठ बजे दो पक्षों में जमीन को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में सीताराम (70) और बेटा हरेन्द्र (50), धर्मेंद्र (45), और हरेंद्र की पत्नी इन्द्रावती (40) और धर्मेंद्र की पत्नी निशा (35) शामिल हैं। इसमें इन्द्रावती के सिर में लोहे की रॉड घुस गई है। हरेंद्र के भी सिर पर रॉड लगी है। सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। इसी दौरान रास्ते में इलाज के लिए ले जाते वक्त इंद्रावती की मौत हो गई।