फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल के भाई समेत चार पर केस

Sat, 20 Feb 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी के मुंशीगंज थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल रिजवाना के दो भाई कामरान, इमरान समेत चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को कैंट थाने में बलवा, लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



मिर्जापुर के नारायणपुर निवासी रिजवाना की शादी आठ मार्च 2015 को कैंट के लमही निवासी रियाजुद्द्ीन से हुई थी। विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे। मामला अमेठी के परिवार न्यायालय में लंबित है।


रियाजुद्दीन का आरोप है कि नौ सितंबर 2015 को रिजवाना के दो भाई कामरान, इमरान समेत चार लोगों ने उसके घुर में घुसकर मारपीट की और गहने और 70 हजार रुपये लूट ले गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन



बाद में उन्होंने अदालत की शरण ली। अदालत के निर्देश पर शुक्रवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर कैं ट का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें