यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली एक शादीशुदा युवती और उसके प्रेमी का वीडियो एक जुलाई को उसके पति ने वाट्सएप पर वायरल कर दिया। युवती के दोस्तों के जरिए युवती को इसकी जानकारी हुई तो वह अहरौला थाने में अपने पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी करीब चार वर्ष पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज कुमार के साथ हुई है। शादी के बाद युवती कई बार अपने ससुराल आई और गई है।
इन दिनों युवती एक मेडिकल कालेज से नर्स की कोर्स कर रही है। युवती का शादी के पहले से एक युवक से चक्कर चल रहा था। युवती आज भी उससे मिलती जुलती है।
इस बात की जानकारी युवती के पति पंकज को हुई तो वह युवती का उसके प्रेमी के साथ वीडियो बना लिया और एक जुलाई को उसे युवती की सहेलियों और दोस्तों के वाट्सएप पर वायरल कर दिया।
सहेलियों के जरिए इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह शनिवार को अहरौला थाने में अपने पति के विरुद्ध अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ बूढनपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अहरौला मंजय सिंह को सौंपी गई है।