किरन मौर्या अपनी बेटी सोना के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पति-पत्नी में ये मतभेद हमेशा चलता रहता था। इसी क्रम में रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे रविंद्र ने किरन के मोबाइल पर फोन किया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर झगड़ा हुआ। फिर पति ने कहा कि तुम मर क्यों नहीं जाती। इसके बाद किरन गुस्से में बाजार से सल्फॉस खरीद लाई।
इसके कुछ देर बाद रविंद्र ने वीडियो कॉल किया और किरन से पूछा कि अभी तुम मरी नहीं? इस पर गुस्साई किरन ने रविंद्र को सल्फॉस का पैकेट दिखाया। रविंद्र ने कहा कि जब जहर लाई हो तो खा के मेरे सामने मर जाओ। रविंद्र के इतने कहते ही किरन ने जहर खा लिया।
जिस वक्त किरन ने जहर खाया उसके पास उसकी ढाई साल की बेटी सोना मौर्या भी बैठी थी। अपनी मां को तड़पता देख सोना रोने लगी। इसके आधे घंटे बाद रविंद्र ने किरन के गांव में रह रहे चचेरे भाई अमित हर्ष मौर्या को फोन कर के बताया कि किरन ने जहर खा लिया। जिस पर अमित किरन के मकान पर पहुंचा और उसे तुरंत केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किरन की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दैरान रविवार शाम 4 बजे किरन ने दम तोड़ दिया।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना झारखंड में किरन के परिजनों को दी। जिसके बाद आनन-फानन में किरन के परिजन झारखंड से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किरन के परिजनों ने रविंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तहरीर दे दी है। पुलिस ने महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जिसके बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।