फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ करवाया रेप, पति हिरासत में

Tue, 07 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी कराने वाले मध्यस्थ (अगुआ) ने पति की सहमति से उसकी पत्नी के साथ रविवार को कैंट थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में दुष्कर्म किया। विवाहिता ने किसी तरह से अपने पिता से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है और अगुआ की तलाश की जा रही है। विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



गाजीपुर के जहूराबाद निवासी अगुआ अशोक गुप्ता की पहल पर बीते साल एक जून को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की युवती का विवाह करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के युवक से हुआ था। दाना भूनने का काम करने वाला पति शादी के बाद से अपनी पत्नी के साथ यहां रमरेपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। विवाहिता का आरोप है कि रविवार को अशोक घर आया था। इस दौरान उसका पति घर पर ही था। पति की सहमति से उसके सामने ही अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कैंट थाना पहुंचे विवाहिता के पिता ने बताया कि उसका दामाद शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें