फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2016 01:53 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
लूटकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। तालबेहट में मुनीम के साथ दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। तालबेहट पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों ने एक अन्य लूट की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 मई को झांसी के व्यापारी अजय शर्मा के मुनीम के साथ तीन बदमाशों ने तमंचे का भय दिखाकर 85 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके खुलासे के लिए तालबेहट पुलिस के साथ स्वॉट टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को मुखबिर से लूट की घटना में तालबेहट के ग्राम हसगुंवा निवासी रवि राजा, ग्राम चांदरा निवासी इंद्रपाल सिंह और बलरगुंवा निवासी मंझले राजा का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने जब तीनों की तलाश की तो सभी आरोपी अपने घरों से फरार मिले। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि पूराकला रोड पर चंद्रपुर चौराहे पर लूट के आरोपी खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर रवि को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इंद्रपाल व मंझले राजा भागने में सफल रहे।

रवि के पास से पुलिस को 12 हजार रुपये नकद, एक तमंचा व दो कारतूस मिले। पूछताछ में रवि ने बताया कि 17 जून को मुनीम को लूटने की योजना उसने अपने साथी इंद्रपाल व मंझले राजा के साथ मिलकर बनाई थी। मुनीम के बारे में जानकारी तालबेहट निवासी अमित अवस्थी ने आरोपियों को दी थी। साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने सोमवार की सुबह अमित को भी गिरफ्तार कर लिया। लूट की रकम से रवि को 27 हजार रुपये मिले थे। इसमें से उसने 15 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। एसपी ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फरार आरोपी इंद्रपाल गैंग बनाकर लंबे समय से आपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है। उस पर व उसके गैंग पर अंकुश लगाने के लिए गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंद्रपाल शातिर बदमाश है, उस पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। दूसरा फरार आरोपी मंझले राजा भी शातिर बदमाश है, जबकि मुनीम की मुखबरी करने वाला अमित अवस्थी इससे पहले गैर इरादतन हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, सीओ अफताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
एक और लूट का हुआ खुलासा
पुलिस की पकड़ में आए रवि राजा ने बताया कि 23 फरवरी को उसने इंद्रपाल सिंह व अरविंद सिंह निवासी ग्राम हसगुंवा के साथ मिलकर झांसी के व्यापारी विनोद साहू के साथ झरर घाट पर लूट की घटना को अंजाम दिया थ। यह मामला झांसी के बबीना थाने में दर्ज है। व्यापारी की सूचना देने के बदले रवि को पांच सौ रुपये मिले थे। पांच सौ रुपये का नोट फटा होने के कारण वह चला नहीं सका था, इसलिए इस नोट को बरामद कर लिया। बबीना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

टीम को इनाम की घोषणा
मुनीम लूट कांड का खुलासा करने वाली तालबेहट पुलिस व स्वॉट टीम को पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषण की है। खुलासा करने वाली टीम में स्वॉट प्रभारी देवी सिंह, एसएसआई विनोद कुमार सिंह, एचपी बुधौलिया, रविंद्र कटियार, देवराज, मनोज, शफीक, दीपक सिंह, रविंद्र सिंह, बसंत पाठक, दिलीप सिंह, शैलेंद्र सिंह, उमेश यादव शामिल रहे।

पुलिस पर लगाए थे आरोप
लूट कांड का मुख्य आरोपी इंद्रपाल सिंह शातिर बदमाश है। जब उसे जानकारी हुई कि पुलिस को उसकी लूट में संलिप्तता की जानकारी मिल गई है, तो उसने अपनी मां से पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिलाया था। शिकायती पत्र में इंद्रपाल सिंह की मां मीरा बुंदेला ने पूरांकला पुलिस व स्वॉट टीम पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस से बचने के लिए इंद्रपाल द्वारा पहले भी ऐसे झूठे आरोप अपने परिजनों द्वारा पुलिस पर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें