फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा, कारण जानकर हो जाएंगे स्तब्ध

Tue, 30 Jan 2018 10:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी में एक पत्नी ने ‌प्रेमी से मिलकर अपने पति को जमकर पीटा। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस किसी ने भी मामले के पीछे कारण जाना वह चौंक गया।
विज्ञापन


जिले के बलरामपुर गांव में रविवार की शाम एक युवक को उसके घर के सामने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी सहित अन्य लोगों ने जमकर पीटा। युवक की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। इस बीच मारपीट कर रहे लोग भाग निकले।

मामले को लेकर युवक ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी, सहित पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करना पड़ा भारी

UP Police
बड़ागांव थाना अंतर्गत बलरामपुर निवासी युवक की शादी मिर्जामुराद थाना के ठठरा गांव की युवती से हुई है। युवक को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का पहले से ही कहीं प्रेमप्रसंग चल रहा है तो उसने इसकी तस्दीक की।

इसके बाद अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के मौज-मस्ती की वीडियो रिकार्डिंग कर सीडी तैयार कर ली। सीडी बनाने की जानकारी जब युवक के पत्नी को हुई तो वह रविवार को अपने मायके से अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ पति के घर पहुंची। युवक की पत्नी ने उससे सीडी मांगी तो उसने देने से मना कर दिया।

इसी बात पर युवक की सभी ने पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग दौड़े तो मारपीट कर रहे लोग भाग निकले। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें