23 दिसंबर 2017 को गुलिस्तानपुर मोड़ पर एक ट्रक से कुचलकर हरिकिशन और विनिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हरिकिशन ने दम तोड़ दिया था। शुरुआत में पुलिस मामले को हादसा मान रही थी।
बाद में हरिकिशन के बेटे ने आला अधिकारियों से शिकायत कर जानकारी दी कि उसके जीजा ने ही वारदात की साजिश रची है। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि जिस ट्रक ने पिता-पुत्री को टक्कर मारी थी, उसे कौशल किशोर चलाता था।
आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने वारदात में आरोपी दामाद व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी कौशल व साथी शैलेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
कौशल ने बताया कि वह पत्नी पर शक करता था और ससुर बेटी का साथ देता था। इसी कारण उसने दोनों की हत्या करने के इरादे से ट्रक चढ़ाया था। पुुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।