फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा चुराते पकड़ा गया पुजारी

Sat, 31 Dec 2016 04:05 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा चुराता एक पुजारी शुक्रवार की दोपहर सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया। पुजारी को चढ़ावे के नोट रखते तब देखा गया, जब भोग आरती के बाद दर्शनार्थियों की भीड़ बाबा के दरबार में प्रवेश कर रही थी।
विज्ञापन


ऑन ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने पुजारी को तत्काल गर्भगृह से बाहर निकलवाकर इसकी जानकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी को दी। सीईओ ने मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट तलब की है। फुटेज के आधार पर पुजारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

गर्भगृह में दोपहर 12.25 बजे भोग आरती के बाद चोरी का मामला पकड़ा गया। गर्भगृह में तैनात पुजारी सत्यनारायण चौबे (सरदारू) को ऑन ड्यूटी मजिस्ट्रेट (जिला खनन अधिकारी) अनिल कुमार सिंह ने चढ़ावा पेटिका में डालने के बजाय छिपाते हुए देखा।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में पहुंच कर पुजारी को बाहर बुलवाया। इस घटना की जानकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दी। सीईओ से पुजारी को पुलिस को सौंपने की अनुमति मांगी लेकिन नहीं मिली। सीईओ ने निर्देश दिया कि वह अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। फुटेज के आधार पर पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने पुजारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा और दान की चोरी की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।  वहीं विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष पं. अशोक द्विवेदी ने कहा कि गर्भगृह में चढ़ावे की चोरी की शिकायतें आए दिन मिल रही हैं। न्यास परिषद में पहले भी इस तरह की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें