शनिवार को सुबह तीनों को नंगा कर बेल्ट और लात घूंसों से पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नीलेश की तहरीर पर गभिरन गांव के गोविंदा, राहुल और सदाबृज गौतम के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
इसी दौरान तीनों युवकों को नंगाकर उनकी बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने गभिरन निवासी सुनील की तहरीर पर संजय कुमार, अजीत यादव और मेड़ई के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।
एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि चोरी के आरोपियों की पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिसमें से पिटाई करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो अन्य की तलाश जारी है।