अनुज अग्रवाल, भानु प्रकाश पांडे, मनीष वर्मा, जीवन सिंह चिलवाल के साथ परिवार के लोगों ने पीछा किया। इस बीच, आरोपी सीओ सिटी आवास की दीवार फांदकर रोडवेज स्टेशन की ओर निकल गया। यहां भी लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मटरगली से होते हुए भाग निकला। पार्षद ने तत्काल एसएसपी सुनील कुमार मीणा को सूचना दी। एसएसपी के वायरलेस करने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। पता चला कि वह डीके पार्क श्री राम मंदिर होते हुए केमू स्टेशन की ओर चला गया है।
लोगों ने पुलिस की मदद से उसे देवी मंदिर के पास घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति लखविंदर सिंह पुत्र संतोष सिंह पंजाब के जालंधर जिले के संतोषपुर का निवासी है। पुलिस ने जब उसकी पत्नी से फोन पर बात की तो पता चला कि लक्खी पिथौरागढ़ में सेना में तैनात है। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी की बातों पर विश्वास नहीं हो रहा है।
पुलिस ने लखविंदर सिंह के खिलाफ धारा 354, 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक लता बिष्ट कर रही हैं। विवेचक ने उसे अदालत के समक्ष पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। विवेचक का कहना है कि आरोपी ने अपना परिचय पत्र नहीं दिखाया है। उसके बारे में सेना के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आरोपी सैन्यकर्मी है या नहीं है।
- बेटियां ट्यूशन या बाजार जा रही हैं तो उन्हें मोबाइल जरूर दें, जिससे कि वह घर वालों और पुलिस को समय रहते वारदात की जानकारी दे सकें।
- एकांत स्थान से सुरक्षित जगह पर जाकर उचक्कों का मुकाबला करें।
- स्कूल-कॉलेजों में बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीखने वाली क्लास भी जरूर अटेंड करें।
- छात्राओं के पास अपने थाने, चौकी और पुलिस अधिकारियों के नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर होना चाहिए।
- आपात स्थिति के समय बेटियां 1090,122 पर पुलिस मदद के लिए कॉल कर सकती हैं। काल करते समय घटनास्थल का नाम स्पष्ट बताएं।
- स्थानीय पुलिस के अनसुना करने पर एसएसपी नंबर 9411112712 या एसपी सिटी के नंबर 9411112743 पर शिकायत करें।