चर्चा तो इस बात की भी है कि इससे पूर्व भी मोटी रकम पेशकार द्वारा ली जा चुकी है, इसके बाद भी प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया और निस्तारण के एवज में और धनराशि की मांग की जा रही थी। जिसके चलते ही अज्ञात पैसा देने वाले ने उन्हें पैसा तो दिया और उसका वीडियो भी बना लिया।
अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो एसडीएम सदर के साथ ही उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है लेकिन अब तक कोई शिकायत न होने के चलते अधिकारी भ्रष्टाचार की जानकारी होने के बाद भी मूकदर्शक बने हुए है।
एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने बताया कि घूस लेते हुए वीडियो मेरे पास भी आया है लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं आयी है। जिसके चलते ही अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं शुरू हुई है। पीड़ित शिकायत करे तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाये। फिर भी जल्द जांच करा कर वायरल वीडियो की सत्यता जांची जायेगी और घूस का प्रकरण पुष्ट होने पर कार्रवाई होगी।