हालत में सुधार ना होने के कारण बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस घटनास्थल से मृतक सचिन का चप्पल व खून के मिले निशान के तौर पर बदमाशों की खोजबीन रात भर करती रही।
मौत की घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पांच घंटे तक तेजीबाजार-लोहिन्दा मार्ग स्थित सुभाष चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसओ महराजगंज, एसओ बदलापुर, एसओ सिंगरामऊ, एसओ बक्सा, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, तहसीलदार बदलापुर, एसपी ग्रामीण संजय राय मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं मानें।
इसके बाद एसपी विपिन कुमार मिश्र मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने सोनू निवासी मुरादपुर कोटिला और बंटी दूबे निवासी पट्टी दयाल थाना बदलापुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।