फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 40 पेटी अवैध व्हिस्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2017 02:31 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
तस्करों के साथ एसएसपी और अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस ने आज शराब तस्करी के अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 40 पेटी अवैध व्हिस्की के साथ चार अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ये शराब मध्य प्रदेश के इंदौर से लाई गई थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए तस्करों में जंसा के बेनीपुर का अनिल गिरी, जौनपुर के जलालपुर के नेवादा का प्रवेश कुमार सिंह, चोलापुर के भोहर का संजीव कुमार बेनवंशी और आशीष मिश्र शामिल हैं।

इन सभी का पुराना आपराधिक इतिहास होने के कारण उन पर गैंगस्टर कानून लगेगा। पुलिस ने बताया कि ये शराब बोलेरो से लाई गई थी।

तस्करी में इस्तेमाल बोलेरे और मोबाइल को सीज कर लिया गया है। उधर, एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच की टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें