फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो की मौत

Thu, 29 Dec 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के चांदपुर इलाके में बुधवार देर रात बाटा मोड़ के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान अमन (19) के रुप में हुई है।
विज्ञापन


वह डीरेका का रहने वाला था। वहीं दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक राजकुमार को हिरासत में ले लिया है।

पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि वह आशापुर से धान की भूसी लेकर रामनगर जा रहा था। रास्ते में बाटा मोड़ के पास बाइक सवार ट्रक से टकरा गए।

पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के शव बीएचयू के मोर्चरी में रखे गए हैं।        
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें