फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी चैंपियन रोहित छिल्लर और पिता को मिली जमानत

Thu, 29 Dec 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कबड्डी चैंपियन रोहित छिल्लर व उसके पिता विजय छिल्लर को अदालत ने जमानत दी
विज्ञापन
पत्नी की सुसाइड मामले में गिरफ्तार नेशनल कबड्डी चैंपियन रोहित छिल्लर व उसके पिता विजय छिल्लर को अदालत ने बुधवार को जमानत दे दी। रोहित की पत्नी ललिता ने 17 अक्तूबर 2016 को अपने मायके में खुदकुशी कर ली थी। नांगलोई थाना पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को 21 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


तीस हजारी स्थित अवकाशकालीन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार-प्रथम ने रोहित छिल्लर व विजय छिल्लर को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके व एक-एक जमानती पर जमानत प्रदान की है।

अदालत ने कहा कि मृतका के सुसाइड नोट व आवाज की फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। पुलिस मामले की जांच पूरी कर चुकी है और दोनों आरोपी अक्तूबर से न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


अदालत ने रोहित व विजय को गवाहों को प्रभावित व साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने, बिना अनुमति देश से बाहर न जाने और पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता आरएस मलिक ने जमानत पर बहस करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल अक्तूबर से हिरासत में हैं।

पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है और मृतका के सुसाइड नोट व उसकी आवाज के नमूनों की फोरेंसिक रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। इसके बाद भी रोहित व विजय को हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने रोहित को पत्नी ललिता सुसाइड केस में 21 अक्तूबर को मुंबई से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने मुंबई की कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लिया था। निजामपुर निवासी रोहित के पिता विजय ने 21 अक्तूबर की सुबह थाने में सरेंडर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें