फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे शौक के लिए करने लगे तमंचा-कारतूस की सप्लाई , मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचा

Mon, 29 Jan 2018 10:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
पकडे गऐ तीन वाहन चोरों को पेश करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में शनिवार रात पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि महंगे शौक को पूरा करने के लिए यह रास्ता अपनाया। पूछताछ में पता चला उनका गिरोह असलहा तस्करों के जरिए पूर्वांचल में तमंचा-कारतूस की सप्लाई भी करते है।
विज्ञापन


शहर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवारी हवाई पट्टी के समीप शनिवार की रात पुलिस की घेराबंदी तोड़कर दो बदमाश भाग निकले जबकि तीन बदमाशों को धरदबोचा गया। हवाई पट्टी के पास बदमाशों की मौजूदगी की सटीक सूचना पर यहां घेरेबंदी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग भी की।

पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और चोरी की दो बाइक मौके पर बरामद की गई। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर लूटी गईं पांच बाइकें क्षेत्र के ही सोनबरसा गांव से बरामद की गईं।
विज्ञापन


बदमाशों की शिनाख्त चौबेपुर के सोनबरसा अराई के श्यामरतन यादव, विष्णु यादव और झाझूपुर बर्थरा कला के प्रभाकर तिवारी के तौर पर हुई। वहीं, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग निकले बदमाश डुढ़वा के भीम यादव और सतीश यादव के तौर पर चिह्नित हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को आई चोट

demo pic
एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रजवारी हवाई पट्टी के समीप बदमाशों की मौजूदगी की सूचना शनिवार की रात क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मिली थी।

उन्होंने चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां घेरेबंदी की तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। तीन को दबोच लिया गया जबकि दो भाग निकले। बदमाशों की धरपकड़ में चौबेपुर थानाध्यक्ष को चोट भी आई।

पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने 17 जनवरी को चौबेपुर कस्बे में सर्राफ से छिनैती और 26 जनवरी को सोनबरसा स्थित शराब दुकान से चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। गिरफ्त में आया श्यामरतन और प्रभाकर 19 साल का है जबकि विष्णु 20 साल का है।

पूछताछ में पता चला उनका गिरोह बनारस के साथ ही चंदौली और गाजीपुर में सक्रिय है। चोरी और लूट की बाइक और सामान बिहार ले जाकर बेचे जाते थे। असलहा तस्करों के जरिए पूर्वांचल में तमंचा-कारतूस की सप्लाई भी करते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें