फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में चोरी की दो कार और एक बाइक के साथ दो गिरफ्तार, चकमा देकर दो आरोपी भागे

Thu, 01 Jun 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरी की दो कार, एक बाइक और तीन मोबाइल के साथ पुलिस ने बुधवार की रात दो आरोपियों को गिलट बाजार से गिरफ्तार किया है जबकि दो चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त हरहुआ बाजार के अतुल उर्फ अनिकेत सिंह और दासेपुर के संदीप यादव के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


वहीं, भागने वालों की शिनाख्त कोईराजपुर के सनी गौड़ और पंचक्रोशी रोड गिलट बाजार के आशीष जायसवाल उर्फ छोटू के तौर पर हुई है। वाराणसी जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी नितिन तिवारी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी और शिवपुर थानाध्यक्ष की टीम गठित की थी।

इसी क्रम में बुधवार की रात क्राइम ब्रांच प्रभारी और शिवपुर थानाध्यक्ष गिलट बाजार चौराहा पर मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबतपुर की ओर से आ रही सफेद रंग की इंडिगो कार पंचक्रोशी रोड की तरफ जाएगी और उसमें वाहन चोर मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूचना पर इंडिगो कार को घेरेबंदी कर चालक के साथ रोक लिया गया। इसी बीच पीछे से अल्टो कार आई और पुलिस ने रुकवाया तो पीछे बैठे दो लोग उतरकर भाग निकले और चालक पकड़ में आ गया। पूछताछ में अतुल और संदीप ने बताया कि उनका एक गिरोह है जिसका सरगना सनी गौड़ है।

वह प्रदेश के साथ ही हरियाणा, पंजाब और बिहार से वाहन चुराकर लाता है और उसे पूर्वांचल में बेच दिया जाता है। बरामद इंडिगो और अल्टो पंजाब से चुराई गई थी। अतुल और सनी की निशानदेही पर पुलिस ने सनी के कोईराजपुर स्थित घर से चोरी की एक बाइक बरामद की। सनी और आशीष की गिरफ्तारी के लिए शिवपुर पुलिस की एक टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें