राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज ने कहा कि औद्योगिक भूमि के फ्री होल्ड करने से उद्यमियों के समय और संसाधनों की बचत होगी। अप्रयुक्त भूमि के सुलभ होने से औद्योगिक निवेश के नए अवसर उत्पन्न होंगे और रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश भाटिया ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द ही एक व्यापक नीति बनाकर सभी औद्योगिक क्षेत्रों की लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड में परिवर्तित किया जाए।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा ने कहा कि सरकार ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्योग संबंधित सारे विभागों की कार्रवाई ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर दी है, लेकिन लंबे समय से यह पोर्टल सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं। इससे उद्यमियों व निर्यातकों की सब्सिडी व अन्य कार्य रुके पड़े हैं।
इस दौरान आईआईए मेंबरशिप ग्रोथ कमेटी के चेयरमैन नीरज पारीख ने सभी सदस्यों से एसोसिएशन में नए उद्यमी सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में यूआर सिंह, ओपी बदलानी, मनीष कटारिया, प्रशांत अग्रवाल, उमंग गुप्ता, पंकज अग्रवाल, बृजेश केसरी, राहुल मेहता आदि मौजूद रहे।