फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : दरोगा की हत्या करने जा रहे पांच सुपारी किलर गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
varanasi contract killer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सारनाथ के गेट के समीप शनिवार की आधी रात बाद एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। उनकी शिनाख्त आजमगढ़ के अतरौलिया के मुबारकपुर मिसरौलिया के संजय कुमार मिश्रा, अहरौला के पकड़ी के राहुल यादव, आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एलवल के शक्ति सिंह उर्फ राघवेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार उपाध्याय और जौनपुर के चंदवक के ब्राह्मणपुर के कृपाशंकर मिश्र के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पांचों के पास से .38 बोर की रिवाल्वर, पिस्टल, तीन तमंचा, 18 कारतूस और एक कार बरामद हुई है। लंबी पूछताछ के बाद रविवार को पांचों बदमाशों का चालान कर दिया गया। सीओ कैंट राजकुमार यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात मुखबिर और सर्विलांस के माध्यम से सफेद रंग की कार में सारनाथ रेलवे स्टेशन गेट के पास इन बदमाशों के आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


रात 1:15 बजे के करीब एसटीएफ वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर पुनीत परिहार, हेड कांस्टेबल वृंदावन राय, एसटीएफ गोरखपुर यूनिट इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह और सारनाथ इंस्पेक्टर राजेश सिंह और उनकी टीम ने घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे अपने दोस्त आजमगढ़, सिधारी के बुरैठा निवासी रवींद्र यादव से मिलने आए थे। रवींद्र के कहने पर उनकी योजना आजमगढ़ के भीलमपुर छपरा के गोपाल सिंह की हत्या करने की थी।
 
विज्ञापन

हाईकोर्ट से जमानत पर था सरगना

up police - फोटो : अमर उजाला
रवींद्र का गोपाल से जमीनी विवाद था। गोपाल के अलावा आजमगढ़ के अतरौलिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव की हत्या की सुपारी उन्हें मिली थी। वे आजमगढ़ के अहरौला थानाध्यक्ष अनिल प्रकाश सिंह की भी हत्या की फिराक में थे।

सीओ कैंट ने बताया कि पांचों बदमाश पैसे लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देते थे। इस गैंग के हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी के एक दर्जन मामले प्रकाश में आए हैं। गिरफ्त में आए पांचों की गैंग का सरगना संजय कुमार मिश्रा है। अंबेडकरनगर से उसे हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह हाईकोर्ट से जमानत पर था। संजय पहले कुख्यात अमरजीत गैंग से जुड़ा था।

गैंग के ही राहुल यादव को एक महीने पहले आपसी झगड़े के दौरान आजमगढ़ के अतरौलिया में पिस्टल से गोली लगी थी। पुलिस ने अब इस गैंग को संरक्षण देने वालों को दबोचने की तैयारी की है।

साथ ही, रवींद्र यादव और अतरौलिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सुपारी देने वालों की धरपकड़ के प्रयास में पुलिस जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें