फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के डीएम ने छेड़खानी कर रहे दो शोहदों को दौड़ाकर दबोचा, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mon, 24 Apr 2017 02:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्रा व छेड़खानी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान युवतियों से छेड़खानी कर रहे बाइक सवार तीन युवकों को खुद डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने ललकारते हुए दौड़ा लिया। डीएम को पीछा करता देख मॉर्निंग वॉक पर निकले अन्य लोग भी साथ आ गए।
विज्ञापन


दो शोहदों को मौके पर ही दबोच लिया गया जबकि एक भाग निकला। शहर में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले छावनी इलाके में वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पार्क के पास तैनाती के बावजूद ड्यूटी से नदारद रहने वाले दरोगा अमित सिंह और चार सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं।

ठीक से काम न करने पर एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी डीएम ने कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही, इंस्पेक्टर कैंट के विरुद्ध भी कार्रवाई की संस्तुति की है।
आईजी, डीएम, एसएसपी समेत जिले के सभी आला अधिकारियों के आवास छावनी क्षेत्र में हैं।

अधिकारियों के आवास से कुछ ही दूरी पर नेहरू पार्क है, जहां छावनी क्षेत्र के लोगों के अलावा अधिकारी और उनके परिवार के लोग टहलने जाते हैं। रविवार की सुबह डीएम योगेश्वर राम मिश्र भी टहलने निकले थे।
विज्ञापन


पार्क के पास मॉर्निंग वॉक पर निकलीं युवतियों से छेड़खानी कर रहे बाइक सवार तीन युवकों पर उनकी नजर पड़ी। युवतियों के विरोध के बावजूद मनचले अपनी हरकतों पर उतारू थे। डीएम ने उन्हें ललकारते हुए दौड़ा लिया।

डीएम को पीछा करता देख सामने से आ रहे लोगों ने भाग रहे बाइक सवारों की घेराबंदी कर ली। दो को तो दबोच लिया गया लेकिन एक भाग निकला। पकड़े गए दोनों शोहदे रिजवान, अरशद कैंट क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। जबकि, फरार हुए उनके साथी की पहचान कैंट क्षेत्र के ही आशू के रूप में हुई है।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि दोनों शोहदों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पार्क के पास एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों की तैनाती थी लेकिन कोई मौके पर नहीं था।
विज्ञापन


इस लापरवाही पर दरोगा अमित सिंह, आरक्षी विजय शंकर गौतम, ओमप्रकाश बिंद, संजय कुमार, अजित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें