नाबालिग भतीजी के साथ सगी बुआ ने वो शर्मनाक करतूत की, जानकर बच्ची के मां बाप सन्न रह गए। उसने तीन बार बच्ची का गर्भपात भी कराया। घटना चंडीगढ़ की है। मलोया में चाचा के घर पहुंची नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने सगी बुआ के खिलाफ यौन शोषण करवाने के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज करके करनाल थाना को केस ट्रांसफर कर दिया है।
पीड़िता ने यौन शोषण की शिकायत चंडीगढ़ में चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी। डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि मलोया निवासी नाबालिगा के माता-पिता की मौत कुछ वर्ष पहले होने के बाद करनाल निवासी उसकी सगी बुआ उसे अपने साथ ले गई। वहां ले जाकर उसकी बुआ ने उसका यौन शोषण अपने बेटे से करवाया। इसके बाद अन्य कुछ लोगों ने बुआ की शह पर उसका यौन शोषण किया।
इस दौरान 3 साल में वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई और अबार्शन भी करवाया। रविवार को मलोया आने के बाद आसपास के लोगों से ज्यादा कमजोर होने के बारे में पूछने पर पीड़िता ने उनको आपबीती सुना दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से मामले में केस दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। बाद में पीड़िता को सेक्टर-15 स्थित अशियाना भेजा गया।