अष्टधातु की मूर्ति के चोर के साथ पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी स्थित पंचदेव मंदिर में स्थापित श्रीकृष्ण की डेढ़ सौ साल पुरानी अष्ट धातु की मूर्ति के चोरी के मामले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय मूर्ति चोर गिरोह के शातिर सदस्य प्रमोद महतो उर्फ तेरे नाम निवासी वीरता चौक थाना घोड़ा सहन जिला पूर्वी चंपारण बिहार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया।
उसे गुरुवार को भेलेपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। चार हजार रुपये बरामद किए गए। हालांकि पुलिस मूर्ति बरामद नहीं कर सकी है। पता चला है कि तस्करों ने मूर्ति को नेपाल में बेचा है।
मूर्ति 19 जनवरी की सुबह चोरी हुई थी। सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आरोपी को मीडिया केसामने पेश किया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया मूर्ति को एक सुनार को बेचने को दिया था।
सुनार ने उसे नेपाल में बेचा है। गाइड बनकर वह पहले रेकी करते हैं। गिरोह से पिछले दिनों दुर्गाकुंड स्थित जालांस शोरूम की भी रेकी की थी। मूर्ति की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की एक टीम चंपारण में है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा, उप निरीक्षक संजय सिंह, शिव बदन तिवारी आदि शामिल थे।