फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः दो मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी दो बदमाश घायल, एक कांस्टेबल को भी लगी गोली

Mon, 16 Apr 2018 10:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
azamgarh encounter - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर लगाम कसने का पुलिस  का सिलसिला जारी है। ताजा मामला आजमगढ़ जिले का है। यहां रविवार अहले सुबह दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक साथी फरार हो गया। बदमाशों की गोली से रानी की सराय थाने का एक सिपाही भी घायल हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

जब तक हूं जिले में तब तक जारी रहेगा का एनकाउंटर : एसपी

2 of 5
azamgarh encounter - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के पास से लूट के 25 हजार रुपये, एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। बदमाश गिरोह बनाकर आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर जिले में हाल के दिनों में कई लूट की घटनाओं में शामिल थे। एसपी की तरफ से घायल बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
azamgarh encounter - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने कोतवाली में बताया कि बदमाशों के आने की सूचना पर गंभीरपुर थाने की पुलिस रसूलपुर बागबहादुर नहर के पास चौकस थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मेंहनगर की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे फायर कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंकज यादव व मुन्ना सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि बदमाश मुन्ना की गोली से रानी की सराय थाने का सिपाही मनोज शर्मा घायल हो गया। 

 

4 of 5
azamgarh encounter - फोटो : अमर उजाला
दोनों बदमाशों व सिपाही को पहले जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बदमाशों को वाराणसी भेज दिया गया, जबकि सिपाही का नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाश पंकज मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवा खालसा गांव का व मुन्ना मेंहनगर के वीरभानपुर गांव का निवासी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pistol - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह बदमाशों के बारे में सूचना मिलने पर एसओ रानी की सराय अमित सिंह पटेल नगर मुहल्ले में रविवार की भोर में चार बजे के करीब वाहन चेकिंग करने लगे। तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आते हुए दिखे। इस दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तीसरा भाग गया। गिरफ्तार बदमाश अमरजीत यादव मेंहनगर थाने के जमकी और रवि साहू इसी थाने के गोलाबाजार का निवासी है। जबकि फरार इनका साथी सोनू उर्फ अबू सूफियान भी मेंहनगर का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश लूट की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए गंभीरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें