फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में अज्ञात लोगों ने फूंकी अपना दल नेता की गाड़ी

Sat, 04 Feb 2017 08:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात अपना दल के नेता के दरवाजे पर खड़ी गाड़ी( टाटा सुमो) में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इतना ही नहीं बगल में खड़ी टवेरा के ग्लास को तोड़ दिया।  सूचना पर पु‌लिस पहुंची।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पचेगड़ा गांव निवासी गिरधारी पटेल पुत्र दुर्गा पटेल अपना दल के नेता हैं। उन्होंने अपने दरवाजे पर टाटा सूमो विक्टा व टवेरा कई दिनों से खड़ी की है।

शुक्रवार की देर  रात शरारत तत्व वहां पहुंचे और सूमों में आग लगा दिया जबकि टवेरा के पीछे का शीशा तोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। रात करीब 11 बजे आग की लपट से सूमो का टायर फटने से तेज आवाज हुई तो लोगों की नींद खुली।  बाहर आकर देखा तो गाड़ी को धू धू कर जल रही थी।
विज्ञापन


यह देखते ही वह हैरान हो गए और शोर मचाने लगे। शोरगुल सुन कर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग को बुझाते हुए पुलिस को सूचना दी। गिरधारी पटेल के अनुसार गाड़ी में आग लगाते हुए किसी को नहीं देखा है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


अपना दल के नेता की गाड़ी में आग लगाए जाने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें