फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रूमाल में नशीला पदार्थ मिलाकर बच्चे को सुंघाया, अस्पताल में चल रहा इलाज

Sun, 25 Aug 2019 07:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के काली मंदिर स्थान पर रविवार की दोपहर खेल रहे नौ वर्षीय बालक शिवशक्ति पांडेय पुत्र विद्यासागर पांडेय उर्फ बंटी को दो महिलाओं ने रूमाल में बेहोशी का सामान मिलाकर सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन


इसी बीच एक महिला की नजर उस बालक पर पड़ी और वह शोर मचाती हुई दौड़कर बालक के पास पहुंची। उधर, शोर सुनकर महिलाएं फरार हो गईं। इस दौरान सूचना पर पिता बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां बालक का उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें : नगर निगम का काशी नरेश परिवार को नोटिस, गृह कर के बकाया हैं 62,96,566 रुपये
विज्ञापन


पीड़ित बालक शिवशक्ति पांडेय ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ काली मंदिर स्थान पर खेल रहा था। इसी बीच वहां दो महिलाएं आई। इस दौरान एक महिला मुझसे बातचीत करने लगी, वहीं दूसरी महिला ने मेरे मुंह पर रुमाल घुमाया। जिसके बाद मैं बेहोश हो गया। यह देख मेरे दोस्त भाग गए।

विज्ञापन

पीड़ित बालक के पिता विद्यासागर पांडेय ने बताया कि बालकों से सूचना मिली कि आपके पुत्र को महिलाओं ने रुमाल में कुछ सुंघा दिया है। जिसके बाद वह बेहोश हो गया है।

यह सुन हम लोग काली मंदिर स्थान पर पहुंचे और बालक को बेहोशी हालात में जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। उपचार के कुछ देर बार मेरे पुत्र को होश आया। फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस प्रकार की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें