फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जर्दा व्यापारियों के यहां आयकर का छापा

Wed, 28 Dec 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकटोरा और लहरतारा के दो नामचीन जर्दा व्यापारियों के यहां मंगलवार की देर रात आयकर विभाग का छापा पड़ने से खलबली मच गई है। सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के दौरान इन व्यापारियों के बैंक खाते में बहुत अधिक रुपये जमा हुए हैं। इनका सालाना टर्नओवर का दस गुना टर्नओवर नोटबंदी के दौरान हुआ है। इन पर पहले से ही आयकर की नजर रही। लखनऊ और कानपुर की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


रामकटोरा पर एक कांग्रेस नेता के घर के पास जर्दा व्यापारी के खातों की पड़ताल की जा रही है। सारे रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। खरीद और बिक्री बैक डेट में दिखाया गया है। आठ नवंबर को नोटबंदी के बाद कालेधन का इस्तेमाल किया गया है। इस धंधे में कई और लोग हैं। जिनके बारे में तलाश की जा रही है। देर रात हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घर के सदस्यों का मोबाइल अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। घर के भीतर न किसी को जाने की इजाजत दी गई है और न ही घर से बाहर किसी को जाने दिया जा रहा है। कंप्यूटर और आलमारी में रखे दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें