फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में पेट्रोल पंप के मैनेजर व सेल्समैन की गला रेत कर हत्या

Mon, 10 Jul 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर शव के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी सूबे में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र में बीती रात दोहरे हत्या कांड से सनसनी फैल गई है। हौसला बुलंद बदमाशों ने कछवां राजातालाब मार्ग पर कोहड़िया गांव के पास स्थित रंजन पेटोल पंप पर रविवार की रात धावा बोल कर मैनेजर समेत दो लोगों की गला रेत कर हत्या करते हुए पंप का लाखों रुपया लूट ले गए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पंप पर लगे सीसी कैमरे को भी उखाड़ ले गए, ताकि उनकी शिनाख्त न हो सके। सुबह घटना की खबर लगते परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिसस अधीक्षक आशीष तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन की।

उन्होंने तत्काल घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। इलाहाबाद जिले के हड़िया निवासी रंजन सिंह का यह पेट्रोल पंप है। जिसको उन्होंने कछवां थाना क्षेत्र के चड़िया गांव निवासी अपने साले विशाल सिंह को संचालित करने के लिए दिया है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर दामोदरपुर गांव निवासी किशन गोड़ 25 वर्ष राममूरत मैनेजर था जबकि इसी गांव का राहुल प्रजापति उर्फ पिंटू 25 वर्ष पुत्र हीरा सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। लोगों के अनुसार रात दस बजे दोनों पंप बंद कर सोने चले गए। देर रात पहुंचे बदमाशों ने अंदर घुस कर किशन व राहुल से मारपीट करते हुए उनका गला रेत कर हत्या कर दिया।

वारदात को अंजाम देने बाद बदमाश पलंग पर रखी चाभी से तिजोरी खोल कर उसमें रखे चार लाख दस हजार रुपया लूट ले गए। सुबह करीब पांच बजे घटना की जानकारी तब हुई जब क्षेत्र का एक ट्रैक्टर चालक पंप पर डीजल लेने पहुंचा। बाहर कोई नहीं दिखने पर उसने पिंटू को आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने के बावजूद पिंटू बाहर नहीं निकला तो वह गाड़ी से नीचे उतरा और रसीद काटने वाले कमरे के पास पहुंचा।

शीशे से केबिन के अंदर झांका तो अंदर का नजारा देखते उसके होश उड़ गए। देखा कि पूरे कमरे में खून बिखरा था और किशन व पिंटू की खून से लथपथ लाशें पड़ी थीं। वह बगैर कुछ बोले वहां से ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ गया। करीब एक किलोमीटर दूरी पर स्थित केशरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा और जानकारी दी।

जानकारी होते ही कर्मचारियों ने तत्काल पेट्रोल पंप संचालक विशाल को फोन कर घटना से अवगत कराया। विशाल ने तत्काल कछवां पुलिस को फोन कर लूट कांड के बारे में सूचना दी। कछवां थानाध्क्ष विश्वज्योति राय फोर्स के साथ पहुंचे।  एसपी ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वाएड को बुलवाया। मौके पर पहुंची टीम ने पूरे इलाके की जांच की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें