फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में गोलीबारी, दो छात्र घायल

Thu, 17 Oct 2019 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्रों में होता विवाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों गुटों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से हवाई फायरिंग हो गई। मारपीट में दो छात्र घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक फायरिंग पवन यादव नामक छात्र नेता ने की है, जिसे  पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया है और थाने लाया गया है।

विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय के सामने उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभम और श्वेता राय कनक के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस को मौके पर .32 बोर की देसी पिस्टल का खोखा मिला है।

विज्ञापन

पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। इसके बाद छात्रों ने सिगरा थाने के बाहर चक्का जाम कर दिया। छात्र प्रशासनिक भवन बंद कर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें