फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में भिड़े दो समुदाय, मारपीट में आठ लोग घायल, गांव में तनाव

Fri, 22 Feb 2019 10:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को युवाओं के बीच क्रिकेट के विवाद में दो समुदाय आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से 30 लोगों को पुलिस ने पाबंद कर दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव है। 
विज्ञापन


जिले में बुधवार को रेलवे स्टेशन जंगीगंज के दक्षिणी छोर स्थित खेल मैदान पर युवक क्रिकेट खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। यह विवाद देर शाम तक दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। देर शाम दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रातभर गांव में तैनात होकर निगरानी करती रही। बृहस्पतिवार की सुबह जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित गेट संख्या 45 सी पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। इस बीच दोनों पक्ष के कुछ लोग फिर से मारपीट पर उतारु हो गए। दो समुदायों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर बुधवार की रात यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी डीघ में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कोइरौना थाने पहुंच मामले में सुलह का प्रयास किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गांव में अफवाहों को तूल देने वाले 30 लोगों को धारा 107/16 में पाबंद कर मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उधर, माहौल को ठंडा करने के लिए कोइरौना चौकी प्रभारी सुरेश भारती दलबल के साथ गांव में डटे रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें