सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद खरुआंव में बेलन नदी में बहे दो लोगों के शव बरामद हो गए हैं। देर रात चुनार (मिर्जापुर) और चोपन से आए गोताखोरों ने आते ही बेलन नदी में शवों की तलाश शुरू कर दी थी।
सर्च अभियान के दौरान बुधवार रात करीब 11 बजे घटनास्थल से थोड़ी दूर दोनों का शव बेलन नदी में मिल गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर घंटो जाम लगने से राहगीरों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ा।