कानपुर के कल्याणपुर में नया शिवली रोड, गौतम विहार निवासी सिक्योरिटी मैनेजर अविनाश शुक्ला के घर से चोर नकदी समेत साढ़े दस लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए। वारदात की तस्वीरें पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।
रामा मेडिकल कॉलेज में चीफ सिक्योरिटी मैनेजर अविनाश शुक्ला पत्नी मनीषा व दो बच्चों संग नया शिवली रोड, गौतम विहार में रहते हैं। सोमवार को दशहरे पर वह परिवार संग पैतृक गांव शिवली गए थे। बुधवार सुबह लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा और कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला।
चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये कैश और करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान बटोर ले गए। थानाप्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।