फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Sun, 14 Jul 2019 01:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कुएं की दीवार तोड़कर शवों को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव में शनिवार दोपहर कुएं में मोटर खोलने उतरे दो भाइयों की जहरीली गैस से मौत हो गई। पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने कुएं की दीवार तोड़कर दोनों के शव निकाले।

विज्ञापन


संजय यादव(40) और रविंद्र यादव(28) दोनों सगे भाई थे। इन्होंने घर के पास मौजूद सूखे कुएं में बोरिंग कर दो हॉर्स पावर की मोटर लगाई थी। इससे वह खेती के साथ घर का भी काम भी चलाते थे। बरसात में पानी से मोटर खराब ना हो जाए, इसलिए उसे बाहर निकालने के लिए शनिवार की दोपहर रविंद्र कुएं में उतरा और अचेत हो गया। उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर संजय भी कुएं में उतर गया और वह भी बेहोश हो गया।

दोनों के अचेत होने की जानकारी मिलने पर पिता बरखू ने गांव के लोगों को जुटाया और वह भी कुएं में उतरने लगे। लेकिन, उनका दम घुटने लगा। उनके इशारा करने पर लोगों ने ऊपर खींच लिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेसीबी से कुएं की एक तरफ की मिट्टी हटाई गई और फिर उसकी दीवार तोड़ी गई। इसके बाद दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया। दोनों को परिवार के सदस्य सदर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें