फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत

Thu, 18 Aug 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक को जेसीबी से हटाया।
विज्ञापन
बाबतपुर-कछवा रोड वाया कपसेठी मार्ग पर कपसेठी थानांतर्गत कालिकाधाम पुल के समीप बुधवार की तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में एक ट्रक का चालक बरेली के भेड़ी थाना क्षेत्र के गढ़नौली निवासी राजेंद्र सिंह (25) और उसके गांव के ही खलासी गामा (21) की मौत गई। जबकि, दूसरे ट्रक का चालक जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के छेड़वामादी गांव का राजदेव यादव (30) गंभीर रूप से घायल हुआ है। गैस कटर की मदद से ट्रक के अगले हिस्से को काटकर तीनों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

मिर्जापुर की तरफ से ट्रक पर छड़ लादकर राजेंद्र सिंह बाबतपुर के रास्ते जौनपुर के लिए निकला था। वहीं, राजदेव यादव ट्रक पर मैदा लादकर जौनपुर से मिर्जापुर के कछवां जा रहा था। राजेंद्र का ट्रक जब वरुणा नदी के ऊपर बने कालिकाधाम पुल के पास पहुंचा तभी आगे का दाहिना टायर ब्रस्ट हो गया। इस वजह से अनियंत्रित होकर वह सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के गांवों तक आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसओ कपसेठी अखिलेश कुमार मिश्रा ने क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रकों को किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। एसओ कपसेठी ने बताया कि राजदेव यादव को उसके घरवाले बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए हैं। राजेंद्र और गामा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ ही उनके घरवालों को सूचना दे दी गई है। उनके परिवार के लोग बरेली से यहां आने के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें