फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पीटकर मार डाला

Wed, 20 Sep 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
मृत चालक मिर्जापुर के मझगवां का निवासी, बेटे ने दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में  घटी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृत ट्रक चालक मिर्जापुर के मझगवां का निवासी था। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक का बेटा ट्रक की चपेट में आकर मृत वृद्ध के परिवार वालों के खिलाफ तहरीर देने कोतवाली पहुंचा।

ट्रक की चपेट में आये बाइकसवार वृद्ध की पहचान खरगपुर गांव निवासी रविशंकर दीक्षित (62) की तौर पर हुई है। बालु लदे ट्रक के निचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  दुर्घटना के बाद वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


नाराज लोगों का गुस्सा देख चालक लल्लन सिंह (47) निवासी मझगवां(मिर्जापुर) ट्रक से उतरकर एक चरी के खेत में छिप गया, लेकिन बस्ती के लोगों ने उसको ढूंढ़कर पिटाई शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने चालक के सिर और शरीर पर ईंट-पत्थर से प्रहार किया। चोट अधिक लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  ग्रामीणों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। मृत चालक की तीन बेटी और दो बेटे हैं। चालक के बेटे मनोज सिंह दोपहर बाद कोतवाली पहुंचा और पिता की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एसपी सचींद्र पटेल ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें