इनके पास से तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन 261 तत्काल टिकट भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 7 लाख 21635 बताई गई है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान कुछ संदिग्ध पोर्टल और कई बैंक खाते भी संज्ञान में आए जिसमें एक साल में करोड़ों की धनराशि का लेनदेन हुआ है। इसमें कई टिकट एजेंट जुडे़ हैं। इनके एक सुपर सेलर की भी जानकारी मिली है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में विशेष टीम लगी है।
उन्होंने बताया कि मोहम्मद महमूद निवासी मोथा जिला अरवल बिहार व सॉफ्टवेयर सुपर सेलर मनोज महतो निवासी सोनबरसा, सीतामढ़ी भी जल्द पकड़ में आ जाएंगे। मनोज महतो जिसका घर नेपाल सीमा से मात्र चार किमी दूरी पर है, उसने सीतामढ़ी में कई दुकानों के नाम अलग अलग बैंक में पोर्टल कंपनी के खाते खोल रखे हैं। जबकि धरातल पर दुकान है ही नहीं।