फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, चार जख्मी

Sun, 24 Apr 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव, सारनाथ और रामनगर में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ागांव में हुई दुर्घटना में बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। पिंडरा निवासी दिलीप यादव (36) अपने गांव  के ही दोस्त संतोष (30) के साथ शनिवार की भोर में संकटमोचन मंदिर के लिए निकला था। बाबतपुर बाजार में करीब चार बजे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं संतोष का इलाज चल रहा है। दिलीप की गांव में ही मिठाई की दूकान है। दूसरी घटना रामनगर के टेंगरा मोड़ की है। चंदौली जिले के अलीनगर, गोधना निवासी संजय भारती अपनी पत्नी करुणा देवी (32) के साथ मिर्जापुर के नारायणपुर स्थित अस्पताल जा रहे थे। टेंगरा मोड़ पर सड़क की मरम्मत के लिए सड़क किनारे गिट्टी रखी हुई थी। गिट्टी पर जाने से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। करुणा अपने दाएं तरफ गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। संजय को हल्की चोट आई है। वह राजगीर हैं। तीसरी घटना सारनाथ की है।

महाराष्ट्र के  गोदिया जिले के  निवासी सेवक बनसार परिवार के साथ शुक्रवार को वाराणसी आए थे। शनिवार को वह सारनाथ के रंगोली चौराहे पर ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। चौराहे के पास ही तेज रफ्तार ऑटो को एक स्कूल बस से टक्कर मार दी। हादसे में सेवक की बेटी बुद्ध प्रिया (16) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सेवक और उनकी पत्नी घायल हो गईं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें