फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत, 13 घायल

Mon, 15 May 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के कैंट, लंका, चौबेपुर और बड़ागांव में रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से दो घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अन्य का उपचार नजदीक के अस्पताल में हुआ।


कैंट थाने के लमही में सड़क पार करते समय सब्जी विक्रेता पांडेयपुर खजुरी निवासी छेदी सोनकर (65) को आजमगढ़ से पांडेयपुर जा रहे विक्रम ने टक्कर मार दी। घायल छेदी को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। विक्रम समेत लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



चौबेपुर थाने के उमरहां बाजार में अनियंत्रित निजी बस और इंडिगो कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। हादसे में कार सवार चंदौली के बलुआ के हूसेपुर निवासी संतप्रिय रंजन (34) की मौत हो गई। इलाहाबाद के अमेरिया कला मेजा निवासी सलमान अहमद और चालक चौबेपुर के मुस्तफाबाद निवासी इंदल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बस सवार सात लोगों को भी मामूली चोट आई।
विज्ञापन



पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया जबकि चालक भाग निकला। वहीं, हादसे के चलते समीप ही स्वर्वेद मंदिर में महायज्ञ में शामिल होने आए श्रद्धालुओं में अफरातफरी की स्थिति रही। बड़ागांव थाने के बाबतपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय के सामने शाहपुर निवासी बाइक सवार राजकुमार पटेल (45) शनिवार रात किसी वाहन से टकरा गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  राजकुमार के बेटे सुरेश ने पुलिस को बताया कि वो रमईपट्टी स्थित एक रिश्तेदारी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उधर, लंका थाने के रमना में ऑटो और टेंपो की टक्कर में अस्सी निवासी दिनेश यादव, रबीश, सोहन और सीर निवासी आरती घायल हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें