फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर आवाज बुलंद करने वाली महिलाओं को मिल रही धमकी

Tue, 04 Apr 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर को मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन तलाक के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली मुस्लिम महिलाओं को धमकी दी जा रही है। रविवार को हुकुलगंज में विशाल भारत संस्थान की ओर से मुस्लिम महिला फाउंडेशन और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से महिला कचहरी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक का मुद्दा उठाया था और इसका पुरजोर विरोध किया था।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने सोमवार को बताया कि कुछ कट्टरपंथियों ने शक्करतालाब में उनके घर जाकर सामाजिक बहिष्कार एवं जान से मारने की धमकी है।

नाजनीन ने कहा कि शक्करतालाब के ही एक मौलाना शामिल हैं। धमकी देकर महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांतीय सेवा प्रमुख पूर्णेदु उपाध्याय ने सरैया चौकी प्रभारी से घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजनीन ने कहा कि धमकी देना यह गंभीर मसला है। पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर शिकायत की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी इसे लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें