मंगलवार को उसने इस संबंध में एसएसपी आकाश कुलहरि से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
युवती का आरोप है कि चंदौली के बलुआ निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में वह शादी से मुकर गया। उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वह जिला जेल में निरूद्ध है। आरोपी ने धमकी देकर उसे 14 फरवरी को जेल में मिलने के लिए बुलवाया था।
किसी वजह से वह ऐसा नहीं कर सकी। उसी दिन जेल के पास ही आरोपी के दोस्तों ने मुकदमे में सुलह करने की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ छेड़खानी की गई। मंगलवार को उसने इस सिलसिले में एसएसपी से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।